भोपाल/छतरपुर। डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बेटे-बेटियों के विवाह के लिए सामूहिक विवाह सबसे उत्तम माध्यम है और समाज को खर्चीली शादियों से बचना चाहिए। उन्होंने विवाह और मृत्यु भोज में फिजूलखर्ची व दिखावे को बंद करने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री शुक्रवार को बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर 300 नव दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह से होने वाली बचत परिवार के भविष्य और सुविधाओं के लिए उपयोगी हो सकती है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 51 हजार रुपए की सहायता दे रही है।डॉ. यादव ने कहा कि जरूरत पड़ने पर नवदंपतियों को रोजगार और स्व-रोजगार से जोड़ने में सरकार हर संभव मदद करेगी। कार्यक्रम में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
