इंदौर। गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य को गति देने के लिए नगर निगम द्वारा रिमूवल कार्रवाई की जा रही है। आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार सड़क निर्माण में बाधक बने निर्माणों को हटाया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम हो सके।कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त आकाश सिंह, प्रखर सिंह एवं अभय राजनगवंकर मौके पर मौजूद रहे। वहीं रिमूवल अधिकारी अंकेश बिरथरे, भवन अधिकारी श्रीमती पल्लवी पाल, रिमूवल सहायक बबलू कल्याणे सहित निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। निगम अधिकारियों के अनुसार सड़क चौड़ीकरण कार्य पूरा होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिल सकेंगी।
