धार जिले के कुक्षी में चोरों ने एक मकान में चोरी का प्रयास किया, लेकिन उनकी योजना सफल नहीं हो सकी। बदमाश घर के ताले तोड़कर अंदर घुस गए थे, तभी पुलिस की आहट मिलते ही वे मौके से फरार हो गए।पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में संदिग्ध व्यक्ति घर में प्रवेश करते और फिर जल्दबाजी में बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
