Oplus_131072
खजराना में जलभराव से उठे सवाल
इंदौर। खजराना क्षेत्र में लाखों-करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित सड़क पहली ही बारिश में जलमग्न हो गई। सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर निगम को पहले से जानकारी थी कि बारिश के दौरान खजराना क्षेत्र का पानी इसी मार्ग पर जमा होता है। इसके बावजूद सड़क निर्माण के साथ पर्याप्त ड्रेनेज और जल निकासी व्यवस्था नहीं की गई। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं।रहवासियों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तथा जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। यह वीडियो एक जागरूक नागरिक द्वारा खबर सत्याग्रह को भेजा गया है।हैं।
