इंदौर। देश की प्रथम नागरिक एवं द्रौपदी मुर्मू का आज इंदौर आगमन हुआ। इस अवसर पर मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट, पुष्यमित्र भार्गव ने एयरपोर्ट पर उनका भावभीना स्वागत किया। राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के इंदौर प्रवास को लेकर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं पहले से ही सुदृढ़ की गई थीं।
