जम्मू में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने माता वैष्णव देवी मंदिर के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए। उनके मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं और प्रशंसकों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित रखा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अक्षय कुमार ने विधिवत दर्शन-पूजन किया। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया कि आम श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था प्रभावित न हो और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
