Oplus_131072
प्रेमिका के लिए टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला ‘वीरू’ स्टाइल हाई-वोल्टेज ड्रामा
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म शोले में वीरू को बसंती के प्यार में पानी की टंकी पर चढ़ते तो सबने देखा था, लेकिन उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक युवक ने रियल लाइफ में उसी सीन को दोहराने की कोशिश कर डाली। फर्क सिर्फ इतना था कि पानी की टंकी की जगह उसने मोबाइल टावर चुन लिया।प्रेमिका के वियोग में तड़प रहे युवक ने सीधे मोबाइल टावर पर चढ़कर ऐलान कर दिया कि जब तक उसकी प्रेमिका को गाजियाबाद से बुलाया नहीं जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को समझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। बताया जाता है कि टावर पर बैठा युवक अपनी प्रेमिका की तस्वीरें भी नीचे फेंक रहा था और बार-बार उसे बुलाने की मांग कर रहा था।
