खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर कलेक्टोरेट परिसर में एक नागरिक के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा नागरिक से तीखे लहजे में बात करते हुए कथित तौर पर कहा जाता सुनाई दे रहा है, “चुपचाप बैठ जाओ, एक थप्पड़ मारूंगी।”जानकारी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति दस्तावेजीकरण के कार्य से कलेक्टोरेट पहुंचा था। उसका आरोप है कि लंबे समय तक इंतजार करने के बाद जब उसने अपने काम में लगने वाले समय की जानकारी मांगी, तो उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसी दौरान दूसरे अधिकारी से जानकारी लेने की कोशिश पर महिला पुलिसकर्मी ने कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद सरकारी कार्यालयों में नागरिकों के साथ व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले में संबंधित अधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि ‘खबर सत्याग्रह’ नहीं करता है।
