Oplus_131072
इंदौर। एक ओर इंदौर पुलिस “नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान चलाकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग के ही एक अधिकारी पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप सामने आया है।जानकारी के अनुसार, महू थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर (SI) शोभाराम रावत को किशनगंज ब्रिज के पास कथित तौर पर शराब के नशे में कार चलाते हुए पकड़ा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी कार लापरवाही से चलाई जा रही थी, जिससे सड़क पर अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई।घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली। यदि मेडिकल परीक्षण में शराब पीने की पुष्टि होती है, तो विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
