Oplus_131072
खबर सत्याग्रह। झाबुआ। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त इंदौर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को कथित रूप से ₹2 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान सचिन अमलियार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, पटवारी ने भूमि रिकॉर्ड दुरुस्त करने के एवज में फरियादी से ₹2 हजार की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त इंदौर ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।लोकायुक्त टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
