देशभर में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। गणेश उत्सव नजदीक आते ही भक्तों में उत्साह बढ़ने लगा है। इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भी उत्सव को लेकर तैयारियां तेज हैं। इसी बीच खबर सत्याग्रह के पत्रकार दिव्यांशु परमार ने खजराना गणेश मंदिर के पुजारी
उमेश भट्ट से खास बातचीत की। इस दौरान इस बार गणेश उत्सव कितने दिनों का रहेगा, खजराना मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए क्या व्यवस्थाएं रहेंगी और मंदिर में चल रहे मास्टर प्लान के काम को लेकर सवाल किए गए।
इस बार 10 नहीं, पूरे 12 दिन रहेगा गणेश उत्सव!
पुजारी उमेश भट्ट से बातचीत में सबसे अहम सवाल यही किया गया कि इस बार गणेश उत्सव कितने दिनों का रहेगा। इस बार उत्सव 10 दिन के बजाय 12 दिनों तक रहने की बात सामने आई है। इससे गणपति भक्तों में उत्साह और बढ़ गया है।
मास्टर प्लान के बीच खजराना में कैसी रहेगी व्यवस्था?
खजराना गणेश मंदिर में फिलहाल मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य चल रहा है। गणेश चतुर्थी के दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में निर्माण कार्य के बीच दर्शन, प्रवेश-निकास, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर क्या व्यवस्था रहेगी, इस पर भी पुजारी पुनीत भट्ट से सवाल किए गए।
दानपेटियों से निकले ₹1.81 करोड़
वहीं हाल ही में खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियों की गिनती पूरी हुई थी। 40 दानपेटियों से करीब ₹1 करोड़ 81 लाख 12 हजार 50 रुपये नकद प्राप्त हुए। दानपेटियों की गिनती CCTV कैमरों की निगरानी और वीडियोग्राफी के बीच की गई।
