oplus_1048576
इंदौर | खबर सत्याग्रहइंदौर के रिगल चौराहे पर सोमवार को महिला कांग्रेस ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में प्रदर्शन किया।मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया की मौजूदगी में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और रिगल चौराहे पर मनुस्मृति के बैनर को प्रतीकात्मक रूप से जलाकर विरोध जताया।
