इंदौर। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने में अब आम नागरिक भी सीधे भागीदार बन रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन और ‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ ऐप के जरिए मिलने वाली शिकायतों पर यातायात पुलिस फील्ड टीम, क्रेन और ITMS के माध्यम से कार्रवाई कर रही है। अवैध पार्किंग, ट्रैफिक जाम, रेड लाइट उल्लंघन, ट्रिपल राइडिंग, स्टंट और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट जैसी शिकायतों पर कार्रवाई की गई है।पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा हेल्पलाइन और ऐप पर मिलने वाली शिकायतें संबंधित अधिकारियों एवं फील्ड टीमों तक पहुंचाई जा रही हैं।MY हॉस्पिटल के सामने नो-पार्किंग की शिकायत पर क्रेन टीम ने अनाउंसमेंट कर मार्ग क्लियर कराया। संजय सेतु-जवाहर मार्ग पर यातायात बाधित होने की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली। वहीं पलासिया-आदर्श रोड पर डबल लेन में खड़े वाहनों के खिलाफ क्रेन टीम ने कार्रवाई की।इत्तवारीया बाजार में नो-पार्किंग में खड़े वाहन को हटाने की सूचना देने के बावजूद एक घंटे तक वाहन नहीं हटाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई। गलत नंबर प्लेट की शिकायत पर TMC शाखा ने वाहन चालक से नंबर प्लेट ठीक करवाकर उसका फोटो भी प्राप्त किया।ऐप पर शिकायत, नियम तोड़ने वालों का चालानभंवरकुआं चौराहे पर ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने की शिकायत ‘ट्रैफिक साथी’ ऐप पर मिलने के बाद संबंधित वाहन चालक का चालान किया गया। इसी क्षेत्र में बस द्वारा रेड लाइट उल्लंघन की शिकायत पर ITMS के माध्यम से चालानी कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया।कृष्णापुरा ब्रिज और एमजी रोड पर स्टंट राइडिंग एवं मॉडिफाइड स्कूटी की शिकायत पर भी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। MR-10 मेन रोड पर अवैध पार्किंग की शिकायत क्रेन टीम को भेजी गई, जबकि माणिक बाग अंडरब्रिज पर रॉन्ग पार्किंग की शिकायत कार्रवाई के लिए संबंधित टीम को भेजी गई।यातायात पुलिस के मुताबिक उद्देश्य केवल नियमों का पालन कराना नहीं, बल्कि आम नागरिकों को शहर की यातायात व्यवस्था का सहभागी बनाना भी है। नागरिक जाम, अवैध पार्किंग और यातायात नियमों के उल्लंघन की सूचना सीधे पुलिस तक पहुंचा सकते हैं।यहां करें शिकायतयातायात संबंधी समस्या की सूचना ट्रैफिक हेल्पलाइन 7049107620 पर दी जा सकती है। अन्य सुविधाओं और शिकायतों के लिए नागरिक ‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।
