महू। शनिवार दोपहर महू न्यायालय परिसर में उस समय सनसनी फैल गई, जब जमीन से जुड़े मामले में तारीख पर पहुंचे पूर्व अभिभाषक एवं प्रॉपर्टी ब्रोकर महेंद्र वैध पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देवा नामक व्यक्ति ने मौका पाकर महेंद्र वैध की गर्दन पर कई वार किए। हमले में उनकी गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।बताया जा रहा है कि आरोपी के साथ एक युवती भी मौजूद थी। युवती की भूमिका को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।न्यायालय परिसर में हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले के कारणों तथा घटना में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
