{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
बीच सड़क पर अवैध पार्किंग और अधूरे निर्माण ने बढ़ाया हादसों का खतरा, शनिवार को फिर मिनी ट्रक में जा घुसी बाइक, आखिर कब जागेगा नगर निगम और प्रशासन?
इंदौर । खबर सत्याग्रहशहर को स्वच्छता और विकास के तमगे दिलाने वाले जिम्मेदारों को क्या सड़कों पर चलने वाली जनता की जान की कोई परवाह नहीं है? एमआर-१० से भानगढ़ तक बनी सड़क की बदहाल स्थिति, बीच सड़क पर बेखौफ जारी अवैध पार्किंग और अधूरे निर्माण ने इस मार्ग को हादसों का केंद्र बना दिया है। आए दिन राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, लेकिन नगर निगम और प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी समझ से परे है। क्या किसी बड़ी जनहानि के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी?शनिवार दोपहर एक बार फिर इस मार्ग पर लापरवाही का खामियाजा एक राहगीर को भुगतना पड़ा। एक युवक अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था, सामने से आते र्इंट भट्टे के मिनी ट्रक में उसकी बाइक नीचे जा घुसी। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। लेकिन सवाल यह है कि आखिर बीच सड़क पर इस तरह अवैध पार्किंग की छूट किसने दे रखी है? सड़क पर आवागमन बाधित होने के बावजूद ऐसे वाहनों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती?हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदारों का इसी मार्ग से रोजाना गुजरना होता है। यहां नगर निगम का कचरा ट्रांसफर प्लांट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट संचालित है। निगम के अधिकारियों से लेकर कचरा वाहनों तक की दिनभर आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद सड़क की बदहाली और बीचोंबीच होने वाली पार्किंग किसी को दिखाई नहीं दे रही। क्या जिम्मेदार अधिकारी अपनी आंखों के सामने हो रही इस अव्यवस्था को देखकर भी अनजान बने हुए हैं?यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले इसी अधूरी सड़क पर एक मोटरसाइकिल सवार डिवाइडर से जा टकराया था। वहीं, एक कार दुर्घटना में बुजुर्ग महिला को भी काफी चोटें आई थीं। लगातार हो रही घटनाएं साफ संकेत दे रही हैं कि इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर तत्काल ठोस कदम उठाने की जरूरत है।अब सवाल सीधे नगर निगम और जिला प्रशासन से है- आखिर जनता की जान से खिलवाड़ कब तक चलेगा? क्या सड़क के बीचोंबीच खड़े वाहनों को हटाने, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करने और अधूरे निर्माण को पूरा कराने के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? सड़क जनता की सुविधा के लिए बनाई जाती है, उसे दुर्घटनाओं का रास्ता बनाने के लिए नहीं।
