इंदौर। आगामी त्योहारों और वीकेंड पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विजय नगर थाना पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने अंडरकवर पेट्रोलिंग, टू-व्हीलर पेट्रोलिंग और ड्रोन सर्विलांस के जरिए क्षेत्र के हॉटस्पॉट एवं शैडो एरिया में सघन चेकिंग की। इस दौरान कुल छह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।पुलिस ने लोकशांति भंग करने के प्रयास के मामले में देवेश कुशवाह निवासी मालवीय नगर, गौतम गौसर निवासी गुरुनगर, रितिक मालवीय निवासी कृष्णबाग कॉलोनी और सूरज भिलवारे निवासी महेशबाग कॉलोनी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। वहीं, नवीन नीनामा निवासी बदनावर, जिला धार और लोकेश शर्मा उर्फ मॉडल निवासी रामकृष्णबाग कॉलोनी के पास से धारदार हथियार बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया।विजय नगर पुलिस का कहना है कि नागरिकों की सुरक्षा और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की है।
