इंदौर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एमआईजी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुख्यात बदमाश सलमान लाला का भाई रिजवान उर्फ रिज्जु भी शामिल है।पुलिस के मुताबिक, रिजवान उर्फ रिज्जु के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरे गिरफ्तार आरोपी विकास उर्फ साईराम पर भी 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।एमआईजी थाना प्रभारी नीतू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बदमाशों, फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
