Oplus_131072
इंदौर। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर इंदौर के हीरानगर चौराहे से गौ माता की भव्य यात्रा निकाली गई। अहिर यादव समाज द्वारा आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ हिस्सा लिया।यात्रा के दौरान गौ माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। ढोल-नगाड़ों और धूमधाम के साथ निकली इस यात्रा में अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।इस भव्य यात्रा का संचालन श्याम यादव जी द्वारा किया गया। आयोजन ने गौ माता के प्रति आस्था, समाज की एकता और धार्मिक परंपराओं का सुंदर संदेश दिया।
