Oplus_131072
इंदौर। स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान स्थापित करने वाले इंदौर ने एक बार फिर गौरव का परचम लहराया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर-देपालपुर की स्वच्छता जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। यह उपलब्धि न केवल इंदौर की स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि देपालपुर की उल्लेखनीय सफलता को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाती है।आठ बार स्वच्छता में देश का सिरमौर रह चुका इंदौर अब अपने स्वच्छता मॉडल और अनुभवों के माध्यम से देपालपुर को भी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण में 1710वीं रैंक से देश में नंबर वन तक पहुंचने का देपालपुर का सफर इंदौर के मार्गदर्शन, बेहतर कार्ययोजना और निरंतर प्रयासों का शानदार उदाहरण है।इस गौरवपूर्ण अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसदशंकर लालवानी एवं निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल उपस्थित रहे।इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में जो मिसाल कायम की है, अब वही सीख देपालपुर की सफलता की कहानी लिख रही है। इंदौर और देपालपुर की यह साझेदारी साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, जनभागीदारी और निरंतर प्रयासों से स्वच्छता के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
