खबर सत्याग्रह | इंदौर
शहर की कृष्णबाग कॉलोनी में मकानों पर कार्रवाई की आशंका के चलइंदौर। शहर की कृष्णबाग कॉलोनी में मकानों पर कार्रवाई की आशंका के चलते रहवासियों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, 71 मकान मालिकों को नोटिस जारी कर 15 नवंबर तक कब्जा हटाने की मोहलत दी गई है, जबकि 16 नवंबर को प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी बताई जा रही है। रहवासियों का दावा है कि वे पिछले 20-25 वर्षों से यहां रह रहे हैं। मामले में श्रीराम बिल्डर और रहवासियों के बीच कानूनी विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। वहीं, 23 रहवासियों ने हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में अपील की है। कार्रवाई की आशंका के बीच प्रभावित परिवार कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई रुकवाने की मांग की। कलेक्टर से मुलाकात नहीं होने पर रहवासियों ने रीगल चौराहे पर भी प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया। रहवासियों का कहना है कि उन्हें मुआवजा नहीं, बल्कि अपने घरों को बचाने के लिए राहत चाहिए। अब सभी की नजर न्यायालय के अगले आदेश और प्रशासन के फैसले पर है।
