इंदौर। एयरड्रम थाना क्षेत्र में वाहन हटाने की बात को लेकर पुलिस और एक अधिवक्ता के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला बढ़ने पर अधिवक्ता ने पुलिस के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है।
