6114 को बना रखा था ‘बाप’, ट्रैफिक टीआई अरविंद दांगी ने पकड़ा फैंसी नंबर प्लेट का खेल; नियम तोड़ने वालों को पुलिस का सख्त संदेश।
इंदौर। शहर की सड़कों पर गाड़ियों की नंबर प्लेट से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं! अपनी बाइक की नंबर प्लेट पर अंकों को तोड़-मरोड़कर ‘बाप’ लिखना एक युवक को भारी पड़ गया। इंदौर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालक का कुल ₹6,300 का चालान काट दिया।जानकारी के मुताबिक, यातायात थाना प्रभारी (जोन-3) अरविंद दांगी शहर में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक दोपहिया वाहन की नंबर प्लेट पर पड़ी। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर 6114 को इस तरह फैंसी तरीके से लिखा गया था कि वह देखने में हिंदी शब्द ‘बाप’ जैसा नजर आ रहा था।पुलिस ने मौके पर पकड़ा, चालक को समझाया नियमवाहन को रोककर जब नंबर प्लेट के संबंध में पूछताछ की गई तो चालक ने पहले अपनी सफाई देते हुए कहा कि नंबर प्लेट पर नंबर ही लिखा है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाया कि नंबरों को इस तरह डिजाइन करके लिखना, जिससे वाहन की वास्तविक पहचान स्पष्ट न हो, यातायात नियमों का उल्लंघन है।समझाइश के बाद चालक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली।₹6,300 का चालान, नियम तोड़ने वालों के लिए चेतावनीअमानक एवं फैंसी नंबर प्लेट और यातायात नियमों के अन्य उल्लंघनों के चलते वाहन चालक पर कुल ₹6,300 का चालान किया गया।इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश है कि नंबर प्लेट कोई फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि वाहन की कानूनी पहचान है। नंबरों को छिपाने, बदलने या डिजाइन के जरिए भ्रमित करने की कोशिश करने वालों पर यातायात पुलिस कार्रवाई कर सकती है।सड़क पर स्टाइल दिखाने के चक्कर में नियमों से खिलवाड़ करना अब जेब पर भारी पड़ सकता है। इंदौर ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई ने फैंसी नंबर प्लेट लगाकर घूमने वालों को साफ चेतावनी दे दी है।
