Oplus_131072
इंदौर। भंवरकुआँ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की वारदात को अंजाम देने से पहले ही पांच सदस्यीय अंतरराज्यीय गिरोह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक हवाला कारोबारी को निशाना बनाकर लूट की योजना बना रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने समय रहते घेराबंदी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने इंदौर सहित महाराष्ट्र और गुजरात के कई शहरों में लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न राज्यों से लूटे गए 33 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक कार तथा अन्य उपकरण बरामद किए हैं। जब्त मशरूका की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, जिससे उन्हें हाथ-पैर में चोटें आईं। बाद में उनका चिकित्सीय परीक्षण और उपचार कराया गया।भंवरकुआँ पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी डकैती की वारदात टल गई। पुलिस गिरोह के अन्य आपराधिक मामलों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
