Oplus_131072
ऋषिकेश के चीला बैराज मार्ग पर सोमवार को दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक वाहन चालक घबरा गया और पास बह रही चीला नदी में कूद गया। चालक को नदी में कूदता देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल साहस और तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी।स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। घटना में चालक की जान बच गई। हादसे और रेस्क्यू का पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
