Oplus_131072
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बोदरी क्षेत्र में JCB के टायर में हवा भरते समय हुए भीषण धमाके में 18 वर्षीय हेल्पर उमाकांत कौशिक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि धमाके की चपेट में आकर युवक करीब 15 फीट तक हवा में उछल गया।घटना में JCB ऑपरेटर, मैकेनिक समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि टायर में हवा भरने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिससे आसपास मौजूद लोग भी इसकी चपेट में आ गए।हादसे का पूरा घटनाक्रम पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
