
इंदौर। शौक के लिए बाइक चोरी करने वाले एक शातिर चोर को थाना हीरानगर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 5 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई मुखबिर सूचना, तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई।जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी 2026 की रात पुलिस चंद्रगुप्त सौर्य चौराहा पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह चेकिंग देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मयंक उर्फ चिराग उर्फ चिमायला (22) निवासी सेठीनगर, माता मंदिर के पास, विजय नगर बताया। जांच में पाया गया कि जिस बाइक पर वह सवार था, वह थाना हीरानगर के अपराध क्रमांक 100/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी की दर्ज थी और उसका वास्तविक नंबर MP37MR5557 था।सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने यह बाइक 2 फरवरी 2026 की रात न्यू गौरी नगर से चोरी की थी और उसे बाइक चोरी करने का शौक है। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर पुलिस ने कुल 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। फिलहाल पुलिस उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।गिरफ्तार आरोपी:मयंक उर्फ चिराग उर्फ चिमायला, पिता गोपाल अठोनिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी सेठीनगर, विजय नगर, इंदौर।कार्यवाही में शामिल पुलिसकर्मी:इस कार्रवाई में निरीक्षक सुशील पटेल, उपनिरीक्षक सुरेश भदकारे, प्रधान आरक्षक सौरभ, आरक्षक अनिल जायसवाल और आरक्षक विश्वरतन की अहम भूमिका रही।
