इंदौर। शहर के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओए इंदौरी उर्फ रॉबिन जिंदल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं।वायरल वीडियो में रॉबिन जिंदल बिना हेलमेट के बुलेट बाइक चलाते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने बाइक की टंकी पर एक युवती को बैठाकर फिल्मी अंदाज में बाइक दौड़ाई। इस दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का खुलकर उल्लंघन होता नजर आ रहा है।वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है। कई यूजर्स का कहना है कि जिन लोगों को लाखों लोग फॉलो करते हैं, उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन कर समाज के लिए उदाहरण पेश करना चाहिए।सूत्रों के मुताबिक, यदि जांच में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित इन्फ्लुएंसर के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
