Oplus_131072
40 फीट तक उछला पानी; बाबा ढाबे समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
भैरूघाट में नर्मदा-शिप्रा पाइपलाइन फूटने से रविवार को अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए। पाइपलाइन फूटते ही करीब 40 फीट ऊंचाई तक पानी का गुबार उठने लगा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।पाइपलाइन से तेज दबाव के साथ निकले पानी ने बाबा ढाबे सहित आसपास के क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया। पानी ढाबे के अंदर घुस गया, वहीं आसपास के मकानों और दुकानों में भी जलभराव हो गया। तेज बहाव के कारण कई घरों के बाहर रखे फ्रिज, कूलर और अन्य घरेलू सामान बह गए।घटना में कुछ स्थानीय रहवासियों को चोटें भी आई हैं। अचानक हुए जलप्रवाह से लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा तथा हालात का जायजा लिया।प्रारंभिक तौर पर पाइपलाइन फूटने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल क्षति का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
