विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मध्यप्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिकल सेल उन्मूलन अभियान में मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय कार्य किया है और इस दिशा में राज्य की उपलब्धियां अन्य प्रदेशों के लिए भी प्रेरणादायक हैं। राष्ट्रपति ने सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता और इसके उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए अभियान को जनहित में महत्वपूर्ण बताया।
