महू। इंदौर ग्रामीण पुलिस, राजस्व विभाग और सेना प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में महू के बंडाबस्ती क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए गए। अभियान के तहत दो अवैध भवनों को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने क्षेत्र में कुल 10 अवैध निर्माण चिन्हित किए हैं, जिन पर चरणबद्ध कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
