Oplus_131072
खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर के विजयनगर थाना परिसर में ट्रिंक-एंड-ड्राइव अभियान के दौरान कथित रूप से बीजेपी नेता चंदू शिंदे और अन्य कार्यकर्ताओं की पुलिस स्टाफ से बहस हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि थाना परिसर में मौजूद लोगों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।जानकारी के अनुसार, बहस के दौरान थाना परिसर में मौजूद एक कुत्ते के भौंकने को लेकर भी विवाद बढ़ने की बात सामने आ रही है। इसी बीच महिला पुलिसकर्मी राज मोहिनी ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी पुलिस पर दबाव बनाने के आरोप लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।बताया जा रहा है कि वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू होते ही चंदू शिंदे और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ता वहां से चले गए। हालांकि पूरे मामले में अब तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई सामने नहीं आई है।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि थाना परिसर में हुए इस विवाद की सच्चाई क्या है और क्या मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी?
