{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
इंदौर के नंदलालपुरा स्थित किन्नर समाज में उस समय हड़कंप मच गया, जब किन्नर गुरु पायल कुंवर समेत कई किन्नर गुरुओं की हत्या की साजिश का दावा करने वाला एक गुमनाम धमकी भरा पत्र सामने आया। पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों द्वारा उनकी रेकी करवाई गई है और उन्हें जान से मारने के लिए शूटर तक लगाए गए हैं। मामले की शिकायत पंडरीनाथ थाने में की गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।शिकायत के अनुसार, 1 जुलाई को एक संदिग्ध युवक नंदलालपुरा क्षेत्र में आया और एक बंद लिफाफा देकर चला गया। लिफाफा खोलने पर उसमें एक हस्तलिखित पत्र मिला, जिसमें सीमा कुंवर, पायल कुंवर, शिमला कुंवर, झूमर कुंवर, सोना कुंवर और नेत्र कुंवर समेत कई किन्नर गुरुओं के नाम लिखे थे। पत्र में दावा किया गया कि इन सभी की रेकी की जा रही है और उनकी हत्या की साजिश रची गई है।पत्र में मुंबई की सुमन मिश्रा उर्फ ताई, इंदौर के सलमान सहित कुछ अन्य लोगों के नामों का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही सपना हाजी, सनम भास्कर, सचिन सोनकर और शर्मा वकील का नाम लेते हुए जबलपुर के एक शूटर का जिक्र कर हत्या की योजना होने का दावा किया गया है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस इन सभी तथ्यों की जांच कर रही है।किन्नर समाज का कहना है कि पत्र लिखने वाले व्यक्ति ने स्वयं को शुभचिंतक बताते हुए यह जानकारी दी, ताकि किसी बड़ी घटना से पहले उन्हें सतर्क किया जा सके। समाज ने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पंडरीनाथ थाना पुलिस ने शिकायत, हस्तलिखित पत्र और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पत्र में किए गए सभी दावों और आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
