
इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 83 हजार 800 रुपये मूल्य की अवैध मदिरा और एक दोपहिया वाहन जब्त किया है।कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में शुक्रवार सुबह गश्त के दौरान विनोबा नगर, बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र में संदेह के आधार पर एक होंडा एक्टिवा (एमपी-09-यूएफ-2975) की तलाशी ली गई। जांच में वाहन की डिक्की से देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई।आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा और वाहन को जब्त कर आरोपी महिला के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विभाग ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
