जम्मू-कश्मीर। डोडा जिले के ठठरी के ऊपरी इलाकों में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। तेज बहाव के साथ आए मलबे, पत्थरों और चट्टानों ने कई रिहायशी मकानों और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने और प्रभावित लोगों की सहायता में जुटे हैं।
