Oplus_131072
22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराई गईं, दोषी जेल में; कैबिनेट की मंजूरी के बाद संसद में लाया जाएगा नया कानून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि यह लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेपर लीक की घटनाओं के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार ने कम समय में 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न कराईं और हाल ही में उनके परिणाम भी घोषित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि देशभर से सफल विद्यार्थियों की खुशी की खबरें आ रही हैं, लेकिन सरकार केवल इसी से संतुष्ट नहीं है।उन्होंने जानकारी दी कि पेपर लीक के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान वाला मसौदा तैयार कर लिया गया है। इस पर कैबिनेट में चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद के दूसरे सप्ताह से इस विधेयक को जल्द-से-जल्द सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
