Oplus_131072
भारत माता के सम्मान और तिरंगे की शान में सड़कों पर उतरा इंदौर; महापौर ने युवाओं से देशहित में आगे बढ़ने की अपील की
खबर सत्याग्रह।इंदौर। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इंदौर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में शहर का राष्ट्रप्रेम और युवा जोश देखने को मिला। भंवरकुआं क्षेत्र में यात्रा के दौरान Khabar Satyagrah से बातचीत में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसैलाब और युवाओं के उत्साह को लेकर अपनी बात रखी।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि आज इंदौर का युवा जिस जोश और ऊर्जा के साथ भारत माता के सम्मान, तिरंगे की शान और ‘वंदे मातरम्’ के स्वाभिमान के लिए सड़कों पर उतरा है, वह सकारात्मक ऊर्जा का संदेश पूरे देश में दे रहा है।उन्होंने कहा कि युवाओं में दिखाई दे रहा यह जोश और ऊर्जा देश के लिए महत्वपूर्ण है। युवा इसी ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ें और देश की सेवा में अपना योगदान दें।तिरंगा यात्रा के दौरान भंवरकुआं सहित पूरे मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। देशभक्ति के नारों और गीतों से माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया।
