Oplus_131072
धार्मिक नगरी उज्जैन के प्रसिद्ध चक्रतीर्थ श्मशान घाट से सामने आए सनसनीखेज मामले में जीवाजीगंज थाना पुलिस ने किन्नर अघोरी काली उर्फ कालीनंद गिरी को हिरासत में लिया है। किन्नर अघोरी पर जलती चिता के पास कथित तौर पर अधजले शव के अंश का सेवन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।यह है पूरा मामलापिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में खुद को किन्नर अखाड़े से जुड़े और श्मशान वासी बताने वाला किन्नर अघोरी काली चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जलती चिता के पास तलवार लहराता नजर आ रहा था। वीडियो में किन्नर अघोरी द्वारा अधजले शव के अंश को काटकर उसका सेवन करते हुए दिखाई देने का दावा किया गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुद किन्नर अघोरी ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया।धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोपघटना के बाद स्थानीय लोगों और संत समाज ने कड़ी नाराजगी जताई। लोगों ने इस कृत्य की निंदा करते हुए चक्रतीर्थ श्मशान घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि अंतिम संस्कार के बाद परिजन अस्थियां और भस्म एकत्रित करने के लिए श्मशान घाट पहुंचते हैं। ऐसे में जलती चिताओं के साथ इस तरह की घटना सामने आना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
