{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में वाहन को साइड देने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता द्वारकापुरी थाने पहुंचे और मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की।पुलिस द्वारा फिलहाल एफआईआर दर्ज करने के बजाय एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। वहीं, बजरंग दल की ओर से लगातार प्रदर्शन जारी रखने की बात कही गई है।
