इंदौर में एयरपोर्ट रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कार चालक पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार हो गया। चालक ने कार में करीब 45 लीटर पेट्रोल भरवाया, जिसकी कीमत लगभग 4,500 रुपये बताई जा रही है। पेट्रोल भरवाने के बाद आरोपी भुगतान किए बिना मौके से निकल गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
