खबर सत्याग्रह | शाजापुरशाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र के ग्राम झोकर में मोहर्रम के पारंपरिक जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना 23 जून की रात की बताई जा रही है, जबकि इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया। वीडियो में कुछ युवक एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं।जानकारी के अनुसार, बड़ा चौक क्षेत्र में बड़े साहब बाबा के जुलूस के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो हिंसक झड़प में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। घटना में कुछ लोगों को चोटें आईं, जिनका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।हालांकि किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित युवकों के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। मक्सी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
