कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक एलपीजी टैंकर टोल प्लाजा से टकराने के बाद तेज धमाके के साथ आग की चपेट में आ गया। हादसे में टोल प्लाजा के 5 कर्मचारी झुलस गए, जबकि टैंकर के चालक और परिचालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।आग इतनी भीषण थी कि करीब 2 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार और आग की लपटें दिखाई देती रहीं। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
