मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के व्यवहार और बातचीत के लहजे को लेकर आपत्ति जताई गई है। प्रतिक्रिया में कहा गया कि किसी भी प्रश्न का उत्तर देना या न देना उनका अधिकार है, लेकिन पत्रकारों से जिस अंदाज और भाषा में उन्होंने संवाद किया, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं और मीडिया के सम्मान के अनुरूप नहीं माना जा सकता।बयान में कहा गया कि दिग्विजय सिंह को एक अनुभवी, धैर्यवान और गंभीर नेता के रूप में देखा जाता है। ऐसे में उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे सार्वजनिक संवाद के दौरान संयमित और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखें।साथ ही यह भी कहा गया कि पत्रकार और मीडिया कर्मी लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। इसलिए उनसे संवाद करते समय गरिमा, सम्मान और शालीनता का पालन किया जाना चाहिए।
