इंदौर। शहर में सिंगर दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी भरे ई-मेल में कार्यक्रम के साथ ही महापौर कार्यालय को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दोनों धमकी भरे ई-मेल पुलिस कमिश्नर को भेज दिए हैं। फिलहाल पुलिस ई-मेल की जांच में जुटी है और धमकी देने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
